Wednesday, October 11, 2023

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

 आजादी का अमृत महोत्सव ,"मेरी माटी मेरा देश " के अंतर्गत गुरुवार केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में तिरंगा यात्रा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी और आज़ादी के गुमनाम वीरों को श्रद्धांजलि देना और लोगो को इस सन्दर्भ में जागरूक बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से रेलवे कॉलोनी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान बच्चे वीरों का जयघोष करते हुए अपने कदम बढ़ा रहे थे। मौके पर बच्चों ने शहीदों के पद्चिन्हों पर चलने की कसम खायी।




दैनिक भास्कर ई-पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करके ऐप इंस्टॉल करें - 

https://dainik-b.in/DO4FaPUxrDb

स्वच्छता पखवाड़ा

स्वच्छता पखवाड़ा 

https://youtube.com/shorts/rFBy4t9ziwg?feature=share

 🛑 स्वच्छ भारत के तहत समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में भी चला स्वच्छता अभियान

https://youtube.com/shorts/rFBy4t9ziwg?feature=share

स्वच्छता पखवाड़ा 2023

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस


International Girls Day 

समस्तीपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर साल की 11 अक्टूबर को बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत बुधवार को केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में भी बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्रीपति राम ने कहा कि बालिका दिवस पर दुनिया भर में बालिकाओं के अधिकारों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई जो विद्यालय से रेलवे कॉलोनी तक गई। जिसमें छात्राएं अपने हाथ में सभी क्षेत्र के महान महिलाओं के चित्र लेकर उनके आदर्शों पर चलने की उदघोष कर रही थी। बालिकाएं अनेक श्लोगन जैसे, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, बेटी कोअधिकार दो-बेटे जैसा प्यार दो, एक बेटी पढ़ गई -सात पीढ़ी तर गई से आकाश को गुंजायमान कर रही थी। इस रैली का नेतृत्व रसायन शिक्षिका श्रीमती राणी शर्मा कर रही थी। मौके पर सोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, अलीशा कुमारी, रुची कमारी, काजल कुमारी शामिल हुई।

Split Up Syllabus 2026 - 2027

Split Up Syllabus 2026-2027