पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईसीआर, समस्तीपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वी.एस.) पटना संभाग के
तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय जूडो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल और भव्य आयोजन
किया गया।
इस प्रतियोगिता में पटना संभाग के विभिन्न
केंद्रीय विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह, खेल भावना और अनुशासन के साथ भाग लिया। फुटबॉल के रोमांचक मुकाबलों में
टीमों ने अपनी तकनीकी दक्षता और टीम वर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं जूडो के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, शक्ति और अनुशासन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने
वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी टीमों, खेल शिक्षकों
और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया तथा चुने गए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की
प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।








