3 अप्रैल 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईसीआर, समस्तीपुर
में एक विशेष 'पुस्तक दान' (Book Donation) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत सत्र समाप्त होने के पश्चात
वरिष्ठ छात्रों ने अपनी पुरानी उपयोगी पाठ्यपुस्तकों और संदर्भ पुस्तकों को
विद्यालय पुस्तकालय में सहर्ष दान किया।
इन पुस्तकों को ज़रूरतमंद और नए सत्र के
विद्यार्थियों के बीच वितरित किया गया, जिससे
संसाधनों के पुनर्चक्रण (re-use) और सहयोगात्मक अध्ययन की
भावना को प्रोत्साहन मिला। इस अवसर पर पुस्तकालय विभाग एवं शिक्षकों ने
विद्यार्थियों के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की और ज्ञान बांटने के इस कार्य
को एक उत्कृष्ट परंपरा बताया।