Tuesday, August 18, 2026

'नशा मुक्त भारत अभियान' (Nasha Mukt Bharat Abhiyaan) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ईसीआर, समस्तीपुर में विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों और नारों के माध्यम से नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और छात्रों ने स्वयं को तथा अपने समाज को हर प्रकार के नशे से दूर रखने और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

Split Up Syllabus 2026 - 2027

Split Up Syllabus 2026-2027